Muzaffarpur News: कबड्डी प्रतियोगिता के सफल छात्रों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: सकरा। पचदही राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खेल दिवस पर इंटर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेल के महत्व को बताया।

कबड्डी प्रतियोगिता के सफल छात्रों को किया सम्मानित
कबड्डी प्रतियोगिता के सफल छात्रों को किया सम्मानित

Muzaffarpur News: सकरा। पचदही राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खेल दिवस पर शनिवार को इंटर विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक नामी कंपनी के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के सफल छात्रों को प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में शिक्षिका शाइस्ता अंजुमन, कुमारी भारती, ज्योति सिंह, पूजा यादव, शिक्षक सुबोध कुमार, दीपक कुमार, सीताराम मल्लिक, नोडल शिक्षक लक्ष्मीकांत पासवान आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कबड्डी प्रतियोगिता के सफल छात्रों को किया सम्मानित