ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरइंट्रेस में पूछे जाएंगे इंटर व हाई स्कूल के सवाल

इंट्रेस में पूछे जाएंगे इंटर व हाई स्कूल के सवाल

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में हाई स्कूल से लेकर इंटर के सवाल पूछे जाएंगे। विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा का सिलेबस तैयार कर लिया है। 21 जुलाई को होने...

इंट्रेस में पूछे जाएंगे इंटर व हाई स्कूल के सवाल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 18 Jun 2019 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में हाई स्कूल से लेकर इंटर के सवाल पूछे जाएंगे। विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा का सिलेबस तैयार कर लिया है। 21 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा में दौ सौ प्रश्न 200 अंकों के पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रश्नपत्र दो भाग में होगा। पहला सामान्य अध्ययन का होगा। दूसरा प्रोफेशनल अध्ययन से सवाल पूछे जाएंगे।

दोनों भाग में सौ-सौ अंकों का प्रश्न होगा। दूसरे भाग के प्रोफेशनल अध्ययन में दो भाग होगा। इसमें सामान्य अनुभाग व वैकल्पिक अनुभाग होगा। वैकल्किप अनुभाग में इंटर के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें छात्र जिस फैकल्टी के विषय में नामांकन लेना चाहता उसी फैकल्टी के विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

पहले भाग में सामान्य अध्ययन

प्रश्नपत्र में सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक योग्यता, लॉजिकल रीजनिंग (तार्किक योग्यता), पहेली आदि से संबंधित प्रश्न रहेंगे। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरे भाग में प्रोफेशनल अध्ययन

इसमें सामान्य अनुभाग में 50 अंकों के 50 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी, भाषा गद्यांश, व्याकरण, सामाजिक अध्ययन, सामाजिक ज्ञान, सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके दूसरे भाग में हाई स्कूल स्तर के प्रश्न होंगे। वैकल्पिक अनुभाग में से कुल 50 अंकों के 50 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। संबंधित विषयों से होंगे। छात्र विज्ञान/ कला / वाणिज्य में से किसी एक विषय के सेट को चुनेंगे। ये प्रश्न प्लस 2 स्तर के होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें