भारत-नेपाल सीमा पर ट्रेनों के जरिए घुसपैठ की आशंका

Somnath Satyom हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में खुफिया विभाग ने नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ की आशंका जताई है। डीजीपी विनय कुमार ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। रक्सौल और जयनगर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए औचक जांच और तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर ट्रेनों के जरिए घुसपैठ की आशंका

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खुफिया विभाग ने नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में ट्रेनों के जरिए घुसपैठ की आशंका जताई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस, रेल पुलिस, एसएसबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को इस संबंध में अलर्ट किया है। डीजीपी ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सघन जांच की जाए। संदिग्ध सामानों की जांच के लिए वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। डीजीपी ने इसको लेकर बीते दिनों पटना में उच्चस्तरीय बैठक भी की थी। इसमें सभी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए थे।डीजीपी ने सचेत किया है कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियों और संगठित अपराधों के लिए रेल नेटवर्क का सॉफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

रेल यात्रियों के साथ घुसपैठिए और तस्कर बिहार में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने रक्सौल, जयनगर जैसे सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्देश रेल आईजी, डीआईजी और रेल एसपी मुजफ्फरपुर को दिया है।रक्सौल व जयनगर माना जाता है सॉफ्ट रूटरेल एसपी वीणा कुमारी ने थानेदार व रेल डीएसपी मुख्यालय टू कैंप बेतिया को अलर्ट मोड में रहने को निर्देशित किया है। स्टेशनों और ट्रेनों में औचक जांच व तलाशी अभियान चलाने को कहा है। मालूम हो कि जयनगर से इनरवा (नेपाल) और रक्सौल से वीरगंज (नेपाल) की सीमा सटी हुई है। जयनगर और रक्सौल रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर रेल पुलिस जिला के अधीन आते हैं। यह रूट घुसपैठिए के लिए साफ्ट रूट माना जाता है।

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।