राजापाकड़ : नर्मदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को राजापाकड़ शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई। इसे नर्मदा नदी से लाया गया था और गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। आचार्य आमोद कुमार झा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ शिवलिंग की स्थापना की। इस मौके पर पांच दिवसीय यज्ञ का समापन हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया।

राजापाकड़ : नर्मदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना

सकरा। राजापाकड़ शिव मंदिर में शुक्रवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना हुई। शिवलिंग एवं नंदी को नर्मदा नदी के जबलपुर से कृष्ण कुमार शर्मा एवं किशन झा द्वारा लाया गया। हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक किया गया। आचार्य आमोद कुमार झा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शिवलिंग की स्थापना कराई। हर-हर महादेव एवं ऊं नमः शिवाय के जयकारे से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही पांच दिवसीय यज्ञ का समापन हो गया। अनुष्ठान के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रभूषण ठाकुर, अंजनी ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, रत्नेश ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, मृगांक विभु आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।