ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनगर निगम में विशेष थाना खोलने के लिए पहल होगी तेज

नगर निगम में विशेष थाना खोलने के लिए पहल होगी तेज

नगर निगम में विशेष थाना खोलने के लिए मेयर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त को पहल करने का निर्देश दिया है। इसके िलए शीघ्र वरीय आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखा जायेगा। मेयर ने मंगलवार को बताया कि वह अगले सप्ताह...

नगर निगम में विशेष थाना खोलने के लिए पहल होगी तेज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 02 Jan 2018 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में विशेष थाना खोलने के लिए मेयर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त को पहल करने का निर्देश दिया है। इसके िलए शीघ्र वरीय आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखा जायेगा। मेयर ने मंगलवार को बताया कि वह अगले सप्ताह आला पुलिस अधिकारियों से भी मिलेंगे।

उधर, नगर निगम के बोर्ड की बैठक में पहले ही सहमति बन चुकी है। इसके बाद यह पहल और तेज हो गई है। थाने के लिए नगर निगम भवन उपलब्ध कराने को तैयार है। इसके लिए नगर निगम पिछले हिस्से में स्थान को चिन्हित भी किया गया है। अब शीध्र ही निगम का शिष्टमंडल मेयर व डिप्टी मेयर के नेतृत्व जल्द से जल्द थाना खोलने का अनुरोध करेगा। नगर निगम में थाना खुलने से शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान में व टैक्स की वसूली में पुलिस बल की मदद ली जा सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें