ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहितकारी योजनाओं की दी जानकारी

हितकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्रखंड के मंसूरपुर चमरुआ स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम कल्याण आयुक्त आरके पांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर श्रमिकों...

हितकारी योजनाओं की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 19 Nov 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के मंसूरपुर चमरुआ स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम कल्याण आयुक्त आरके पांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश प्रसाद ने बीड़ी श्रमिकों के हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के सचिव मो.हसीब ने श्रमिको को कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। मौके पर कंप्यूटर व सिलाई-कटाई के 50 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। मौके पर नाबार्ड के संजय कुमार सिंह, उमेशचंद्र तिवारी, डॉ. दीपक कुमार, मो.अफजल भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसएम सिकंदर आलम व संचालन डॉ. अजीमुल्ला अंसारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें