Induction Program for Newly Admitted Students at Ramvriksh Benipuri Women s College आरबीबीएम कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsInduction Program for Newly Admitted Students at Ramvriksh Benipuri Women s College

आरबीबीएम कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर के रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में नव नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों और अनुशासन पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 12 Sep 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
आरबीबीएम कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में मानविकी संकाय के नव नामांकित छात्राओं के लिए शुक्रवार को इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ) का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह शिक्षा की यात्रा के साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन और आत्मबोध की भी यात्रा है। छात्राएं नई ऊर्जा, नये संकल्प के साथ आगे बढ़ें। शिक्षकों का सम्मान करें उनके मार्गदर्शन को जीवन की संपत्ति मानें, क्लास नियमित करें। मानविकी संकाय के शिक्षकों ने अपना और विषय का परिचय दिया। छात्राओं ने प्रश्न पूछे, जिनका संकाय सदस्यों ने उत्तर दिया। एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद और सांस्कृतिक समिति के प्रमुखों ने भी छात्राओं को बताया और व्यक्तित्व विकास के लिए जुड़ने को कहा।

इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर राय, डॉ. रेणुबाला, डॉ. अशोक निगम, डॉ. नूपुर वर्मा, डॉ. चेतना वर्मा, डॉ. हेमा कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. कंचन, डॉ. दिव्या, डॉ. रूपम, डॉ. अनुपम, डॉ. अनिमा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।