अमेरिका के हेवन यूनिवर्सिटी में अनीश ने लहराया परचम
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मीनापुर के अनीश कुमार को अमेरिका के न्यू हेवन यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री मिली है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। दीक्षांत समारोह में अनीश को यह डिग्री प्रदान की गई। उनके पिता सुरेश राय ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। छितरपट्टी निवासी अनीश कुमार को अमेरिका के न्यू हेवन यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री मिली है। इससे परिवार सहित प्रखंड में खुशी का माहौल है। सोमवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें डिग्री दी गई है। अनीश के पिता पूर्व प्रमुख सुरेश राय ने बताया कि किसान परिवार से निकल कर अनीश की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए नजीर बनेगी। सामाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां, अमरेंद्र कुमार ओर रमाशंकर राय ने अनीश को बधाई दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


