फिरोजपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक, उत्तर बिहार की दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित
रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए जालंधर कैंट स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इससे मुजफ्फरपुर और अन्य स्टेशनों पर ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने पांच ट्रेनों को री-शेड्यूल...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट स्टेशन पर छत पाइप ट्रस, क्रॉस ब्रेसिंग और पर्लिन लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर और अन्य स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।
ऐसे में रेलवे ने पांच ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 20 और 23 अक्टूबर को परिवर्तित रूट से चलेगी। यह ट्रेन जलांधर सिटी-लुधियाना के बदले जलांधर सिटी-नकोदार-फिलौर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, 15531 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को चंडीगढ़ तक चलेगी और फिर पुन : 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ से ही सहरसा के लिए खुलेगी। इसके अलावा 22551 दरभंगा-जलांधर सिटी एक्सप्रेस शनिवार को अंबाला कैंट तक चलेगी। 20 अक्टूबर को अंबाला कैंट से ही दरभंगा लौटेगी।
यह ट्रेनें की गईं री-शेड्यूल :
ट्रेन का नंबर कहां से तारीख समय
14649/14673 जयनगर-अमृतसर 17 से 23 अक्टूबर तक 30 मिनट
04651 जयनगर-अमृतसर 18, 20 व 22 अक्टूबर को 60 मिनट
14650/14649 अमृतसर-जयनगर 18 से 24 अक्टूबर तक 15 मिनट
14604 अमृतसर-सहरसा 23 अक्टूबर को 15 मिनट
05735 अमृतसर-कटिहार 18 अक्टूबर को 15 मिनट
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


