होली पर पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 285 विशेष ट्रेनें

Feb 05, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

भारतीय रेलवे ने होली पर 1410 विशेष ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है। यह संख्या मांग के अनुसार 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। विभिन्न जोनों में ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे सबसे अधिक 285 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। ये सेवाएं मार्च में शुरू होंगी।

होली पर पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 285 विशेष ट्रेनें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे होली पर 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है। यह संख्या मांग के अनुरूप 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देना है। ये विशेष ट्रेनें मार्च में संचालित होगी। पिछले वर्ष होली में 1144 विशेष ट्रेनों ने फेरा लगाया था। विभिन्न जोन के आधार पर पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) सर्वाधिक 285 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, दानापुर, समस्तीपुर, जयनगर, बरौनी, दरभंगा आदि स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन होगा।

फिलहाल इसके लिए तारीख तय की जा रही है। पूमरे के अलावा पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पश्चिमी मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 231 ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। मध्य रेलवे (सीआर) 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) कुल 160 सेवाओं का संचालन करेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर रेलवे (एनआर) द्वारा 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) द्वारा 71 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना तैयार की गई है। कनेक्टिविटी को और अधिक किया गया मजबूत : रेलवे से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करते हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा 66 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) दोनों ही 62-62 ट्रेनें चलाएंगे। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) द्वारा 47 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने 43 सेवाओं की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण रेलवे (एसआर) द्वारा 39 होली स्पेशल ट्रेनें और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 15 सेवाएं संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए कोंकण रेलवे (केआर) द्वारा 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) द्वारा 2 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।