Muzaffarpur News: बीटेक छात्रों को बताया धर्म और कर्तव्य का महत्व
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम में नागरिक कर्तव्य और धर्म पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता रविशंकर सिंह बिसेन ने छात्रों को अपने कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एमके झा ने प्रारंभ किया और युवा पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं एमआईटी में चल रहे बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नागरिक कर्तव्य और धर्म विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविशंकर सिंह बिसेन थे। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में वर्णित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एमके झा ने किया। मौके पर सुधांशु मिश्रा और सुनील कुमार विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रविशंकर सिंह बिसेन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना भी समान रूप से आवश्यक है। कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान एवं रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि एक आदर्श नागरिक बनने की प्रक्रिया भी है। यदि युवा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें, तो भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं विश्वगुरु बनाने का संकल्प अवश्य साकार होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विजय कुमार, समन्वयक, बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम-2026 द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना संस्थान की प्राथमिकता है।


