ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभारत की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही : रविशंकर

भारत की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही : रविशंकर

केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही आर्थिक ताकत है। उन्होंने शनिवार को मुजफ्फरपुर में केन्द्र...

भारत की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही : रविशंकर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 03 Jun 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही आर्थिक ताकत है। उन्होंने शनिवार को मुजफ्फरपुर में केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार साल में साहसी, शक्तिशाली, समृद्ध, स्वाभिमानी और ईमानदार भारत का निर्माण हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश को बदलने की कोशिश की जा रही है। वे यह दावा नहीं कर रहे हैं कि सबकुछ ठीक हो गया है। यह सरकार आशा, हिम्मत और विश्वास के साथ विकास के हाई वे पर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक के माध्यम से गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है। 31 करोड़ बैंक खाते खोलकर उन्हें आधार और जनधन योजना से जोड़ा गया। इस तकनीकी प्रक्रिया से 90 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई, जो पहले बिचौलिए खा जाते थे। इस सरकार ने चार वर्ष में सात करोड़ 25 लाख शौचालयों को निर्माण कराया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें