होली को लेकर बढ़ाए गए जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन के फेरे
मुजफ्फरपुर में, होली के चलते जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस के फेरे मार्च के अंत तक बढ़ा दिए गए हैं। अब यह ट्रेन 1 से 31 मार्च के बीच 14 फेरे लगाएगी। इसके अलावा, अमृतसर से जयनगर के लिए 13 फेरे होंगे। उत्तर रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली को लेकर जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस (अप व डाउन) के फेरे मार्च के अंत तक बढ़ा दिए गए हैं। जयनगर से खुलकर मुजफ्फरपुर के रास्ते अमृतसर जाने वाली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस का परिचालन पहले 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया था। नई व्यवस्था में होली स्पेशल के रूप में इसका परिचालन जारी रहेगा। होली को लेकर ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जयनगर से अमृतसर जाने वाली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (नंबर 04651) एक से 31 मार्च के बीच 14 फेरे लगाएगी।
दूसरी ओर, अमृतसर से जयनगर जाने वाली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (नंबर 04652) एक से 29 मार्च के बीच कुल 13 फेरे लगाएगी। उत्तर रेलवे के अनुसार मौजूदा समय के अनुसार ही मार्च में हमसफर क्लोन एक्सप्रेस का परिचालन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


