Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsIncrease in PG Admission Centers at BRABU to Accommodate Rising Demand
बीआरएबीयू : पीजी में दाखिले के लिए बढ़ेंगे केंद्र

बीआरएबीयू : पीजी में दाखिले के लिए बढ़ेंगे केंद्र

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू ने पीजी में दाखिले के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। जंतु विज्ञान और इतिहास में अधिक दाखिले के कारण इन विषयों के लिए नए केंद्र खोले जाएंगे। विश्वविद्यालय की टीम कॉलेजों का सर्वे कर रही है ताकि उचित कॉलेजों में केंद्र खोले जा सकें।

Oct 31, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जायेगी। बीआरएबीयू प्रशासन इसपर विचार कर रहा है। पहले जंतु विज्ञान और इतिहास विषय में पीजी केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव है। इन दोनों विषयों में दाखिले ज्यादा होने के कारण अभी इन दोनों विषयों में पीजी केंद्र बढ़ाये जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि कुलपति के आदेश के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा। विवि सूत्रों ने बताया कि इस साल भी इन विषयों में दाखिले के लिए कई कॉलेजों से विवि को लिखा गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद कई कॉलेजों में सीटों की संख्या में इजाफा किया गया, लेकिन नये सत्र से दाखिले को लेकर परेशानी नहीं हो इसलिए पहले से ही विवि इस तरफ काम शुरू करने जा रहा है। पीजी केंद्र खोलने से पहले विवि की टीम जाकर कॉलेजों का सर्वे करेगी। यह सर्वे जिलों के कॉलेजों में होगा। हाजीपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी जैसे जिलों में पीजी केंद्र खोलने के लिए सर्वे किया जायेगा। सर्वे में जिस कॉलेज में शिक्षक और आधारभूत संरचना पर्याप्त होगी, वहां सेंटर खोला जायेगा। विवि का कहना है कि जिलों में पीजी केंद्र खोलने से बीआरएबीयू के पीजी विभाग पर भार कम होगा और छात्रों को भी आसानी से दाखिला मिल सकेगा।