Muzaffarpur News विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News मुरौल के विधायक आदित्य कुमार ने मंगलवार को जहांगीरपुर (लौतन) गांव से ईटहा बाजार तक ग्रामीण सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। विधायक ने बताया कि जर्जर सड़कों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

Muzaffarpur News मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर (लौतन) गांव से ईटहा बाजार तक ग्रामीण सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को विधायक आदित्य कुमार ने किया। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सड़क काफी जर्जर हो चुका थी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ के सहयोग से जर्जर सडकों का चयन कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार राय, मुखिया देव कुमार महतो, सुरेश भगत, राजीव ठाकुर, कुणाल कुमार, प्रो. राजेश ठाकुर, विनोद रजक, दीपक कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


