Inauguration of New Temple and Installation of Shani Dev Idol in Motipur मोतीपुर में शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा आज, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsInauguration of New Temple and Installation of Shani Dev Idol in Motipur

मोतीपुर में शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा आज

मोतीपुर में जसौली काटा चौक पर नवनिर्मित मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को होगी। इसके लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 26 Sep 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
मोतीपुर में शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा आज

मोतीपुर। जसौली काटा चौक स्थित नवनिर्मित मंदिर में शनिवार को शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से प्रतिमा का अभिषेक-पूजन होगा। दोपहर 12 बजे प्राण-प्रतिष्ठा के बाद महाआरती की जाएगी। दिनभर मंदिर में शनिदेव महाराज की आराधना की जाएगी। मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष अरुण सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजीव सिंह, चिंटू सिंह, नवल सिंह, राजमोहन तिवारी, रंजन कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।