Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsInauguration of Chachari Bridge in Aurai Enhances Connectivity for 12 Villages
चचरी पुल से पांच हजार वोटर जाएंगे किस्मत आजमाने

चचरी पुल से पांच हजार वोटर जाएंगे किस्मत आजमाने

संक्षेप:

औराई के अतरार घाट पर चचरी पुल का उद्घाटन हुआ, जिससे 12 गांवों के लगभग 5000 मतदाता मतदान केंद्रों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। यह पुल बागमती नदी के तटबंध से विस्थापित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है और लोगों की यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

Wed, 5 Nov 2025 01:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

औराई, एक संवाददाता। बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा स्थित अतरार घाट पर मंगलवार से चचरी पुल से आवागमन शुरू हो गया। इस पुल से करीब 12 गांवों के करीब 5 हजार मतदाता किस्मत आजमाने मतदान केंद्रों पर जाएंगे। यह चचरी पुल खासकर बागमती तटबंध से विस्थापित एक दर्जन परिवार के लिए लाइफलाइन है। पुल का निर्माण छोटे सहनी द्वारा किया गया है। मंगलवार को चचरी पुल का विधिवत उद्घाटन किया गया। अब लोगों को अतरार घाट से प्रखंड मुख्यालय जाने में दूरी के साथ समय भी बचेगा। चचरी पुल के चालू होने से मुजफ्फरपुर की दूरी भी 28 किलोमीटर रह गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

औराई प्रखंड मुख्यालय का यह महत्वपूर्ण चचरी पुल है। यह सड़क सीधे बभनगामा होते हुए अतरार घाट व हथौड़ी के रास्ते मुजफ्फरपुर गरहां निकलती है। चचरी पुल बनने से औराई क्षेत्र के 50,000 हजार की आबादी को प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। संचालक छोटे सहनी ने बताया कि चचरी पुल तीन सौ फीट लंबा है। पुल से दोपहिया वाहन आसानी से आ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अतरार घाट पर करीब 41 वर्षों से पुल बन रहा है। बाढ़ आने पर पुल बह जाता है, फिर पानी कम होने पर आपसी सहयोग से पुल को तैयार किया जाता है, वैसे चचरी पुल के नहीं रहने पर जिला मुख्यालय जाने के लिए 55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। हालांकि, औराई, गरहां, अतरार, बभनगामा सड़क पुल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों को नाव से छुटकारा : चचरी पुल के बनने से मतदाताओं और मतदान कर्मियों को बूथों तक पहुंचने में नाव का सहारा नहीं लेना होगा। इससे पहले मधुबन प्रताप घाट पर चचरी पुल का निर्माण हो चुका है। बभनगामा पूर्वी में भी चचरी पुल बन चुका है। दोनों चचरी पुल एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ता है। वहीं, अतरार घाट पर चचरी पुल बनने से बाड़ा बुजुर्ग, बाड़ा खुर्द, महुआरा, मधुबन प्रताप, बभनगामा, हरणी, राघोपुर, तरवन्ना, चैनपुर समेत एक दर्जन विस्थापित गांव के लोगों को सुविधा होगी।