ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिस किसान के खेत में मक्का की फसल लगी ही नहीं,उसका नाम भी सूची में

जिस किसान के खेत में मक्का की फसल लगी ही नहीं,उसका नाम भी सूची में

जिले में मक्के की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने फसल क्षति मुआवजा देने की घोषणा की। जिसके बाद किसानों की सूची तैयार की गई है। किसानों की सूची...

जिस किसान के खेत में मक्का की फसल लगी ही नहीं,उसका नाम भी सूची में
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 04 May 2018 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में मक्के की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने फसल क्षति मुआवजा देने की घोषणा की। जिसके बाद किसानों की सूची तैयार की गई है। किसानों की सूची तैयार करने में फर्जीवाड़ा किया गया है। जिले के किसानों ने कृषि संयुक्त निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है कि स्थानीय स्तर पर कृषि को-ऑडिनेटर और किसान सलाहकार ने अपने फायदे के लिए ऐसे किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सूची में नाम दिया गया है। जिन किसानों ने मक्के की फसल अपने खेतों में लगाया ही नहीं थी। सूची में हुए फर्जीवाड़े की जांच के आदेश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें