ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिले में 11.74 करोड़ की फसल बाढ़ में बही, रिपोर्ट तैयार

जिले में 11.74 करोड़ की फसल बाढ़ में बही, रिपोर्ट तैयार

बाढ़ से जिले के 29309 किसानों की 11 करोड़ 75 लाख की फसल बर्बाद हो गई है। छह प्रखंड गायघाट, कटरा, औराई, कांटी, बोचहां व मीनापुर के किसानों की फसल बाढ़ में डूब गयी है। क्षति का यह आंकड़ा अभी प्रारंभिक...

जिले में 11.74 करोड़ की फसल बाढ़ में बही, रिपोर्ट तैयार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 20 Jul 2019 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ से जिले के 29309 किसानों की 11 करोड़ 75 लाख की फसल बर्बाद हो गई है। छह प्रखंड गायघाट, कटरा, औराई, कांटी, बोचहां व मीनापुर के किसानों की फसल बाढ़ में डूब गयी है। क्षति का यह आंकड़ा अभी प्रारंभिक है। कृषि विभाग के अनुसार, पानी उतरने पर इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में इन प्रखंडों की 75 पंचायतों की 29287.19 हेक्टेयर जमीन पर लगी खरीफ फसल के बर्बाद होने की बात कही गयी है। रिपोर्ट विभाग के प्रधान सचिव व डीएम को उपलब्ध करा दी गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि बाढ़ से जिले के छह प्रखंड प्रभावित हैं। यहां फसल क्षति का प्रारंभिक आंकड़ा तैयार कर लिया गया है। जिले के 29309 किसानों की 11.74 करोड़ की फसल बर्बाद हुई है। शेष क्षति का आकलन पानी उतरने के बाद होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें