ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुशहरी में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक दर्जन घायल

मुशहरी में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक दर्जन घायल

मुशहरी थाना के आथर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें एक पक्ष से दस व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों...

मुशहरी में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक दर्जन घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 17 Feb 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

मुशहरी थाना के आथर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें एक पक्ष से दस व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में किसी पक्ष ने अबतक लिखित शिकायत नहीं की है।

एक पक्ष के उमाशंकर राम ने बताया कि गांव में सात एकड़ जमीन बिहार सरकार की है। 23 ग्रामीणों को बासगीत पर्चा दिया गया है। जमीन पर उनलोगों का कब्जा है। इस बार ग्रामीणों ने तोरी की बुआई की थी। ग्रामीण अपने-अपने खेतों से फसल काटने गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। मारपीट में मोहन पासवान, बब्लू पासवान, लखिन्द्र राम, शीला देवी, पूनम देवी, प्रमिला देवी, सकिंद्र राम, मंजू देवी, सुनीता देवी, जबरी देवी समेत कई ग्रामीण घायल हो गए हैं।

इधर, दूसरे पक्ष के पंकज ठाकुर का कहना है कि उनकी तीन एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। कोर्ट में भी जमीन विवाद चल रहा है। आरोपित उनकी फसल काट रहे थे। रोकने पर लाठी से प्रहार किया गया। वहीं, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसमें कई ग्रामीण जख्मी हैं। फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें