ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकांटी में प्रवासियों ने राशि के लिए किया हंगामा

कांटी में प्रवासियों ने राशि के लिए किया हंगामा

क्वारंटाइन में रहे प्रवासी मजदूरों को सरकार की ओर से घोषित एक हजार रुपये की राशि अब तक नहीं मिली है। इससे नाराज मजदूरों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा किया। राजन भगत, चिंटू गिरि, महेश साह,...

कांटी में प्रवासियों ने राशि के लिए किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 03 Jul 2020 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

क्वारंटाइन में रहे प्रवासी मजदूरों को सरकार की ओर से घोषित एक हजार रुपये की राशि अब तक नहीं मिली है। इससे नाराज मजदूरों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा किया। राजन भगत, चिंटू गिरि, महेश साह, चंदन कुमार समेत वीरपुर, साइन व गोदाई फुलकाहा के प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना था कि अन्य लोगों के बैंक खाते में राशि चली गयी है। लेकिन, उनलोगों को अबतक राशि नहीं मिली है। उधर, वाईएसएस के संयोजक अनयराज ने बीडीओ व सीओ को मामले से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। सीओ ने कहा कि खाता संख्या गलत होने के कारण संभवतः ऐसी समस्या हो सकती है। शीघ्र इसका समाधान किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें