ऑनलाइन मार्किंग से अंग्रेजी समेत कई विषयों में सुधरा बच्चों का रिजल्ट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन मार्किंग हुई तो अंग्रेजी समेत कई विषयों में इस बार बच्चों का रिजल्ट सुधरा है। 12वीं बोर्ड में पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया है। अंग्रेजी में अंक बढ़ने के पीछे ऑनलाइन मार्किंग को कारण बताया गया है। इस बार कंपार्ट की श्रेणी में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है।

ऑनलाइन मार्किंग से अंग्रेजी समेत कई विषयों में सुधरा बच्चों का रिजल्ट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन मार्किंग हुई तो अंग्रेजी समेत कई विषयों में इस बार बच्चों का रिजल्ट सुधरा है। 12वीं बोर्ड में पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया है।

अंग्रेजी में अंक वृद्धि

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में जिले के बच्चों का इस बार अंग्रेजी में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ा है। विभिन्न स्कूलों में जहां पिछले साल 60-70 फीसदी बच्चों का अंग्रेजी में अधिकतम अंक 80-85 रहता था, वहीं इस बार एक-एक स्कूल में दर्जन भर से अधिक बच्चों को अंग्रेजी में 90 से 99 तक अंक मिले हैं। शिक्षकों ने कहा कि इसके पीछे का कारण ऑनलाइन मार्किंग भी है। अंग्रेजी में लिटरेचर में ऑफलाइन मार्किंग में अंक कम हो जाते थे, जो इस बार नहीं हुए हैं। एक और बड़ा बदलाव इस बार रिजल्ट में देखने को मिला है। स्कूल की परीक्षा में 60-65 फीसदी अंक लाने वाले बच्चों को बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक मिला है।

पटना रीजन में कंपार्ट

सबसे अधिक पटना रीजन के बच्चों को ही कंपार्ट देशभर के 22 फीसदी में सबसे अधिक पटना रीजन के बच्चों को कंपार्ट लगा है। सूबे में 16.92 फीसदी बच्चे इस साल 12वीं बोर्ड में कंपार्ट की श्रेणी में है। जिले में यह संख्या 10 फीसदी से अधिक है। कुछ स्कूलों में 15 फीसदी बच्चे कंपार्ट की श्रेणी में है। कंपार्ट वाले बच्चों की संप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को होगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 9 अप्रैल तक चली थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस साल 12वीं बोर्ड में कितने फीसदी बच्चों के अंक बढ़े हैं?
इस साल 12वीं बोर्ड में बच्चों का अंग्रेजी में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।