सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 18 को, चार केंद्र बने

Jan 14, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सैनिक स्कूल की कक्षा छह और नौ के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पानी की बोतल, सेनिटाइजर और एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। चार परीक्षा केंद्रों पर दो हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जिसमें 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 18 को, चार केंद्र बने

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पानी की बोतल, सेनिटाइजर के साथ एक अतिरिक्त फोटोग्राफ भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर लेकर आना होगा। सैनिक स्कूल की कक्षा छह और नौ में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होनी है। जिले में चार केंद्र बनाये गये हैं। डीएवी मालीघाट, डीएवी बखरी, इन्द्रप्रस्थ स्कूल और बिरला ओपेन माइंड स्कूल में परीक्षा होगी। यहां दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में होगी। एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड की एक प्रति भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखेंगे।

ढाई घंटे में 125 सवाल और 300 अंक ढाई घंटे की परीक्षा होगी। इसमें कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा। भाषा विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 50 अंक निर्धारित होते हैं और हर प्रश्न 2 अंक का होता है। गणित से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके कुल अंक 150 होते हैं और हर प्रश्न 3 अंक का होता है। इंटेलिजेंस से 25 प्रश्न 50 अंकों के होते हैं, जबकि जनरल नॉलेज से भी 25 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 50 अंक तय होते हैं। कक्षा छह के लिए हिन्दी, अंग्रेजी समेत अन्य भाषा में भी परीक्षा ली जाती है। कक्षा नौ के लिए परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।