Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsICU Crisis at Sri Krishna Medical College Patients Awaiting Admission
आईसीयू में जगह नहीं, मरीजों के लिए संकट का संकेत

आईसीयू में जगह नहीं, मरीजों के लिए संकट का संकेत

संक्षेप:

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन आईसीयू पूरी तरह भरी हुई है। बेड की कमी के कारण गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती नहीं किया जा रहा है। परिजन डॉक्टरों के पास मदद के लिए दौड़ रहे हैं। नए...

Sun, 19 Oct 2025 12:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की मेडिसिन आईसीयू मरीजों से फुल हो गई है। बेड खाली नहीं होने से कई गंभीर मरीजों को आईसीयू में जगह नहीं मिल रही है। 15 से 20 मरीज आईसीयू में भर्ती होने के लिए इंतजार में हैं। गंभीर मरीज के परिजन लगातार इसके लिए डॉक्टरों के पास चक्कर काट रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को किडनी मरीज महादेव राम के परिजनों ने बताया कि महादेव की किडनी खराब है। वह करजा के रेपुरा का रहने वाला है। उसकी स्थिति गंभीर है, लेकिन वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। वहीं लिवर की खराबी से एसकेएमसीएच में भर्ती संजय सहनी के परिजनों ने बताया कि मरीज को आईसीयू में भर्ती करने के लिए कहा गया है, लेकिन आईसीयू में जगह खाली नहीं होने से मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

छठ के बाद नई आईसीयू शुरू होगी तो मिलेगी राहत

एसकेएमसीएच के उप अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 30 बेड का नया आईसीयू तैयार है। छठ के बाद उसे चालू कर दिया जायेगा। इसके बाद कोई परेशानी नहीं होगी। डॉक्टरों ने बताया कि अभी मेडिसिन आईसीयू की क्षमता 36 बेड की है। सभी पर मरीज हैं। ज्यादातर मरीज ब्रेन स्ट्रोक के हैं। इसके अलावा हार्ट के भी मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।