पुराने और नए आयकर अधिनियम में बदलाव की दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

फोटो: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आईसीएआई जिला शाखा की

पुराने और नए आयकर अधिनियम में बदलाव की दी जानकारी

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आईसीएआई जिला शाखा की ओर से केंद्रीय बजट पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के सहायक आयुक्त मंगलमोय हल्दर ने बजट के प्रावधानों की प्रासंगिकता और कर प्रणाली में पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम तकनीकी सत्र के अध्यक्ष सीए सुजीत कुमार झा थे। सीए पीपी सिंह ने पुराने आयकर एवं नए आयकर अधिनियम में किए गए बदलाव के बारे में बताया। वहीं, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सीए रूपक कुमार ने की। इस सत्र के दौरान सीए गौरव झा ने जीएसटी अधिनियम एवं बजट के संबंधित प्रावधानों को विस्तार से बताया।

शाखा के चेयरमैन सीए शशि भूषण कुमार, उपाध्यक्ष सीए विकास कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सीए राकेश कुमार सिन्हा, सचिव सीए अंकित हिसारिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए निकेत नाथानी एवं सीए अभिजीत रंजन ने कार्यशाला में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर सीए कृष्ण कुमार चौधरी, सीए राकेश रोशन, सीए चंद्रभूषण कुमार, सीए विक्रांत कुमार, सीए स्नेहा साह, सीए जतिन राज, सीए राजेश कुमार, सीए राजदीप चौधरी, सीए राघवेंद्र कुमार, सीए अविनाश कुमार, सीए अभिषेक कुमार, सीए मुकेश कुमार केडिया आदि थे। नई प्रबंध समिति का हुआ गठन : कार्यशाला के बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। समिति में सीए विकास कुमार सिंह को चेयरमैन, सीए राकेश कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, सीए अंकित हिसारिया को सचिव, सीए अभिजीत रंजन को कोषाध्यक्ष तथा सीए निकेत नाथानी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।