ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजंक्शन से किशोरी के अपहरण में पति-पत्नी गिरफ्तार

जंक्शन से किशोरी के अपहरण में पति-पत्नी गिरफ्तार

जंक्शन से किशोरी का अपहरण करने के आरोप में आरोपित पति-पत्नी को रेल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपित राजदेव पासवान व उसकी पत्नी अनिता देवी...

जंक्शन से किशोरी के अपहरण में पति-पत्नी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 05 Feb 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता।

जंक्शन से किशोरी का अपहरण करने के आरोप में आरोपित पति-पत्नी को रेल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपित राजदेव पासवान व उसकी पत्नी अनिता देवी है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने पूछताछ की। इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गायघाट के बेनीबाद की 17 वर्षीया किशोरी की दादी ने बीते 12 दिसंबर को रेल थाने में दंपती व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रेल पुलिस को बताया था कि 12 दिसंबर को देहरादून जाने के लिए जंक्शन पहुंची। उसके साथ पोती व दिव्यांग पति थे। वह टिकट ले रही थी। लौटने पर पोती गायब थी। खोजबीन में जानकारी मिली कि ग्रामीण राजदेव व उसके परिजनों ने पोती का अपहरण किया है। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज कराया गया। बयान में किशोरी ने राजदेव व उसकी पत्नी पर अपहरण करने का आरोप लगाया। रेल थानेदार ने बताया कि एफआईआर, बयान व अन्य सबूतों के आधार पर राजदेव पासवान व उसकी पत्नी अनिता देवी को गिरफ्तार किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें