चोरनिया में किसान हत्याकांड की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में 17 मार्च को किसान जगतवीर राय की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत कुमार साहनी ने सीबीआई जांच और मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग की है। आयोग ने मामला दर्ज किया है।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरनिया गांव में बीते 17 मार्च की रात पुलिस छापेमारी के दौरान हुई किसान जगतवीर राय की गोली लगने से हत्या मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत कुमार साहनी ने आयोग में शिकायत याचिका दायर की है। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराने और मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की गई है। दोषी पुलिसकर्मी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया गया है। बताया कि आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


