ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबोचहां के गरहां में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आज

बोचहां के गरहां में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आज

गरहां में शनिवार को आयोजित होने वाले पूर्व प्रमुख स्व. अर्जुन राय मेमोरियल वार्षिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विगत चैंपियन वैशाली के राजा को पटना का सुल्तान कड़ी चुनौती देगा। शुक्रवार को राजा व सुल्तान...

बोचहां के गरहां में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 15 Feb 2020 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

गरहां में शनिवार को आयोजित होने वाले पूर्व प्रमुख स्व. अर्जुन राय मेमोरियल वार्षिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विगत चैंपियन वैशाली के राजा को पटना का सुल्तान कड़ी चुनौती देगा। शुक्रवार को राजा व सुल्तान ने मैदान पर जोरदार दौड़ लगाकर अभ्यास किया।

खिताब पर कब्जा जमाने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे राजा, सुल्तान, बोल्ट, प्रताप, बुलेट, चेतक, बादल, बाहुबली, रानी, राजू समेत दर्जनों घोड़े मैदान पर पसीना बहाया।

गरहां का सिंघैला चौर मैदान यूपी के बलिया समेत राज्य के बक्सर, पटना, वैशाली, सिवान, छपरा, आरा, मोतिहारी, सीतामढ़ी, दरभंगा, बेगूसराय समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 50 से अधिक घोड़े से पट गया है। प्रतियोगिता के संयोजक सुभाष यादव ने बताया कि पिछली बार वैशाली जिले के बिदुपुर के कपिल सिंह का घोड़ा राजा चैंपियन बना था। इस बार कई अभ्यास मैच में पटना के रुदल राय का सुल्तान, बिदुपुर के ही पन्नालाल राय का बहादुर समेत दर्जनभर घोड़े एक दूसरे पर भारी पड़ रहे हैं। प्रतियोगिता के रेफरी वैशाली बक्सामा के हरेंद्र राय बनाए गए हैं। पूर्व विधायक रामसूरत राय, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष भरत राय, रामबाबू राय, हंसलाल राय के पिता पूर्व प्रमुख स्व. अर्जुन राय हाथी घोड़े व जानवर पालने के प्रेमी थे जिनकी याद में हर साल राज्य स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें