सूड़ी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में सूड़ी समाज उत्थान मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद देवेशचंद्र ठाकुर और अन्य नेताओं ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। सांसद ने होली की महत्ता पर जोर दिया और इसे मिलकर मनाने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया।

सूड़ी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को सूड़ी समाज उत्थान मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, कुढनी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, रीगा विधायक बैजनाथ प्रसाद, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, वार्ड पार्षद पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि होली समरसता और सद्भाव का पर्व है। यह हमारे जीवन में उल्लास और उमंग लाता है। हम सभी को मिलकर इसे पूरी तरह से पारंपरिक संस्कारों के साथ मनाना चाहिए।

अध्यक्षता व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष चितरंजन महतो और धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक विष्णु महतो ने किया। मौके पर मंच के महासचिव पंकज गामी, संयोजक मोहन कुमार, संगठन मंत्री विनय कुमार, कोषाध्यक्ष बज्रनंदन सेठ, गायत्री देवी, मुनचुन कुमार, ब्यूटी कुमारी, गूंजा महासेठ, आशा सिन्हा, डॉ. नवीन कुमार थे। समारोह मे महाराष्ट्र और राजस्थान सें आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और बाबा गरीबनाथ की तस्वीर देकर किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।