मां मनोकामना मंदिर में उड़े रंग-गुलाल
Mar 01, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मड़वन में रविवार को मां मनोकामना मंदिर में होली मिलन समारोह हुआ। उपमुखिया प्रेम कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक अजीत कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर रंगों और उमंग से भर गया।

मड़वन। एक संवाददाता करजा के प्रतापपुर स्थित मां मनोकामना मंदिर के परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह हुआ। उपमुखिया प्रेम कुमार के नेतृत्व में हुए समारोह में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस दौरान मंदिर परिसर रंगों और उमंग से सराबोर हो उठा। मौके पर विधायक अजीत कुमार, करजा थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, मंदिर समिति के गणेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



