बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहले महाशृंगार, फिर खेली होली

Mar 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा बाबा का महाशृंगार किया गया। इसके बाद होली भी खेली गई। बाबा को रंग-बिरंगे पुष्पों और गुलाल से सजाया गया। पंडित आशुतोष पाठक ने आरती की। इस मौके पर समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहले महाशृंगार, फिर खेली होली

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा बाबा का महाशृंगार किया गया। इसके बाद होली भी खेली गई। बाबा गरीबनाथ का रंग-बिरंगे पुष्पों, भस्म और गुलाल के साथ बाबा अर्धनागेश्वर स्वरूप में महाशृंगार किया गया। पंडित आशुतोष पाठक ने बाबा की आरती की। मौके पर अध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव सुजीत कुमार, रमेश कुमार, शिवा गुप्ता, मुकेश कुमार झा, गौरव सिंह राजपूत, राहुल यादव, नीरज यादव, लड्डू यादव, सूरज चौधरी, आकाश चौधरी, मुकेश चौधरी, पप्पू यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।