गोरौल में हॉकी खिलाड़ियों की चयन के लिए हुई प्रतियोगिता
गोरौल में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र ने हॉकी खिलाड़ियों के चयन के लिए अभ्यास सत्र का आयोजन किया। इसमें 12 से 14 वर्ष के 53 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। यह आयोजन वैशाली हॉकी टीम के कोच और हॉकी एसोसिएशन के सचिव की देखरेख में हुआ।

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र ने हॉकी के खिलाड़ियों के चयन के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया। इसका आयोजन गोरौल उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीवान, समस्तीपुर, कटिहार, सीतामढ़ी आदि जिलों के 12 से 14 वर्ष के 53 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। वैशाली हॉकी टीम के कोच अभय कुमार एवं हॉकी एसोसिएशन वैशाली के सचिव शशि कुमार राणा के देखरेख में आयोजित ट्रायल में नेहा राय, अंजलि कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, अनुराधा कुमारी, गुंजन कुमारी, अंकिता कुमारी, रजनी कुमारी, प्रिया रानी, सुजीत कुमार, प्रिया कशिश, अभिजीत,राघवेन्द्र, प्रशांत, आयुष, अंश, आशीष, अमित, साहिल, शिवम आदि ने हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


