रेड लइट एरिया के युवक की मांगी गई आपराधिक इतिहास
मुजफ्फरपुर में 13 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और शेखपुरा में देह व्यापार कराने के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपित के आपराधिक इतिहास की मांग की है। किशोरी को अपहरण के बाद बंधक बनाकर देह व्यापार कराया गया था। पुलिस ने आरोपित मो. आजाद और आसमा खातून को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपहरण के बाद बंधक बना 13 साल की नाबालिग लड़की से शेखपुरा में देह व्यापार कराने के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपित के आपराधिक इतिहास की मांग नगर थाने की पुलिस से की है। इसके लिए एसएसपी कार्यालय से वायरलेस मैसेज जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर के रेड लइट एरिया के आरोपित युवक मो. आजाद ने हाइकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बताया गया कि शेखपुरा जिले के करणडेय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 साल की अपहृत किशोरी को बरामद किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि अपहरण के बाद उसे शेखुपरा में घर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।
किशोरी के बयान पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर शुक्ला रोड की आसमा खातून को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि पूर्व में भी कई बार मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में किशोरियों को बंधक बनाकर देह व्यापार का खुलासा हो चुका है। इसके साथ ही किशोरियों को बेचे जाने का भी खुलासा हो चुका है। पुलिस मो. आजाद का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



