मधुबनी की घटना के बाद मुजफ्फरपुर रेल यार्ड में हाई अलर्ट
मधुबनी में जयनगर-उधना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने के बाद मुजफ्फरपुर और अन्य स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मधुबनी की घटना के बाद मुजफ्फरपुर रेल यार्ड में हाई अलर्ट मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।
हाई अलर्ट जारी
मधुबनी स्टेशन पर खड़ी 22563 जयनगर-उधना एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में आग लगने की घटना के बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर समेत अन्य स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी किया है। खासकर जिन स्टेशनों पर यार्ड है या लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर रैक खड़ी होती है, वहां रेल पुलिस और आरपीएफ शिफ्ट में पेट्रोलिंग करेगी। खाली बोगियों की नियमित जांच का आदेश दिया गया है।
संवेदनशील कोचिंग यार्ड
मालूम हो कि, मुजफ्फरपुर में तीन कोचिंग यार्ड हैं। तीनों संवेदनशील बताया जाते हैं। यहां एक जवान के बूते सुरक्षा होती है। पेट्रोलिंग भी सुस्त है। जगिक, इन इलाकों में स्मैकिया और संदिग्ध छवि के व्यक्तियों का आना-जाना है।
पूर्व की घटनाएं
मुजफ्फरपुर में बोगी में लग चुकी है आग :
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कुछ साल पहले श्रमिक एक्सप्रेस में अगलगी की घटना हो चुकी है। जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई थी। इस हादसे में एक आरपीएफ जवान शहीद हो गया था। वह आग लगने के बाद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अग्निशमन यंत्र उसके हाथ में ब्लास्ट कर गया था। इसके अलावा बीते महीने जंक्शन के आरक्षण बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म पर स्थित टीवी कंट्रोल रूम में अगलगी की घटना हुई थी। इन दोनों घटनाओं से पहले वाशिंग पिट के पास कूड़ा डपिंग प्वाइंट के आग लगी थी。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


