ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरऔरंगाबाद हादसे के बाद सोनपुर मंडल में हाई अलर्ट

औरंगाबाद हादसे के बाद सोनपुर मंडल में हाई अलर्ट

औरंगाबाद में रेल ट्रैक पर मजदूरों के साथ हुए हादसे के बाद सोनपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनिरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रैक पर लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश...

औरंगाबाद हादसे के बाद सोनपुर मंडल में हाई अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 08 May 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद में रेल ट्रैक पर मजदूरों के साथ हुए हादसे के बाद सोनपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनिरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रैक पर लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। प्वाइंट मैन व ट्रैकमैन को दिन-रात दोनों समय पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। हर दिन इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।

शुक्रवार को डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता ने घटना के बाद सभी अधिकारियों को रेल ट्रैक की निगरानी को और सख्त करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने ‘हिन्दुस्तान को बताया कि सोनपुर रेल मंडल में लॉकडाउन शुरू होने के समय ही एक-दो दिनों तक एकाध लोग ट्रैक से होकर जाते दिखे थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया था। दिन व रात दोनों समय रेलवे ट्रैक की निगरानी करता है। शुक्रवार को औरंगाबाद में हुई घटना के बाद ट्रैकों की निगरानी और बढ़ा दिया गया है। रेल कर्मियों को निर्देश जारी किया गया है कि ट्रैक पर किसी तरह की कोई गतिविधि व आवाजाही देखे जाने पर मुख्यालय और संबंधित स्टेशन को स्टेशन की इसकी जानकारी दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें