Muzaffarpur News: महिला से पर्स झपटकर भाग रहे तीन शातिरों को दबोचा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: गायघाट में एनएच-27 पर तीन आरोपितों ने बाइक सवार महिला का पर्स झपटने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पर्स में मोबाइल, महत्त्वपूर्ण दस्तावेज और नकद रुपये थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Muzaffarpur News: महिला से पर्स झपटकर भाग रहे तीन शातिरों को दबोचा

Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर गुरुवार की शाम बाइक सवार महिला से पर्स झपट कर भाग रहे तीन शातिरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। धरे गए आरोपितों में जारंगडीह निवासी राजा कुमार, जारंग टेकुना निवासी राहुल कुमार व मोहम्मदपुर सूरा निवासी प्रिंस कुमार शामिल हैं। मामले को लेकर रिंकू देवी ने गुरुवार रात गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जारंग हाईस्कूल चौक के पास गुरुवार की शाम जारंग टोक निवासी रिंकू देवी अपने भांजे के साथ बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए शातिरों ने रिंकू देवी का पर्स झपट लिया।

वारदात के बाद तीनों जारंग चौर स्थित बंद पड़ी चिमनी की झाड़ी में छिप गया। रिंकू देवी के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। पर्स में मोबाइल, कॉलेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब पांच हजार रुपये नकद थे।थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपितों के पास से पीड़िता का मोबाइल, दस्तावेज तथा 900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।