ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरऔराई में हज यात्रियों के लिए खुला हेल्प डेस्क

औराई में हज यात्रियों के लिए खुला हेल्प डेस्क

स्थानीय लोगों को हज और उमरा के लिए मक्का की यात्रा में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शुक्रवार को औराई थाना रोड स्थित चौधरी मार्केट में हज व उमरा में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए हेल्प...

औराई में हज यात्रियों के लिए खुला हेल्प डेस्क
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 13 Sep 2019 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय लोगों को हज और उमरा के लिए मक्का की यात्रा में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शुक्रवार को औराई थाना रोड स्थित चौधरी मार्केट में हज व उमरा में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। यह डेस्क हज कमेटी की ओर से खोला गया है। संचालक मौलाना सरफराज अहमद ने बताया कि हज व उमरा के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को पटना जाना पड़ता था। अब इसकी जानकारी यहीं मिलेगी। मौके पर मौलाना अब्दुल कवी, हाजी शिबगतउल्लाह, कारी वजैर अख्तर, मो. साकिब, मो. हीरा, मौलाना अब्दुससलाम, मो. नूरैन आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें