Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा, देर से कटी पर्ची

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी रहीं और सर्वर स्लो होने के कारण पर्ची बनाने में देरी हुई। मरीजों को 10-12 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराजगी बढ़ी। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला।

Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा, देर से कटी पर्ची

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मॉडल अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सर्वर बार-बार स्लो होने से पर्ची बनने में काफी देरी हुई। एक-एक पर्ची बनने में मरीजों को 10-12 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पर्ची देरी से बनने पर नाराज मरीजों और उनके परिजनों ने कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया। पर्ची मिलने में देरी के कारण डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई बुजुर्ग घंटों खड़े रहे। बनारस बैंक इलाके की रजिया सुलतान, शबनम खातून, शुक्ला रोड की रेहाना खातून ने बताया कि मॉडल अस्पताल का इंटरनेट काम नहीं कर रहा है।

सर्वर स्लो होने से पर्ची कटने में देरी के कारण परेशानी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा, देर से कटी पर्ची