उमस और गर्मी से दो महिला रेल यात्री हुईं बेहोश

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी और उमस के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मिथिला एक्सप्रेस में पूजा कुमारी बेहोश हो गईं, जबकि साबेया खातून भी गर्मी से मूर्छित हो गईं। यात्रियों की मदद से दोनों को होश आया। गर्मी के कारण यात्रियों में बेचैनी बढ़ रही है।

उमस और गर्मी से दो महिला रेल यात्री हुईं बेहोश

मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी, उमस और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गर्मी के चलते दो महिलाएं मूर्च्छित हो गईं। मिथिला एक्सप्रेस से मोतिहारी के ढाका से आई पूजा कुमारी ट्रेन में ही बेहोश हो गई। नीचे उतरते ही वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं। काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बेहोशी की हालत में रहने के बाद उन्हें रेल थाने के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचाया गया। यात्रियों के सहयोग से करीब आधे घंटे की मशक्कत और पानी के छींटे मारने के बाद उन्हें होश आया। वह आधार कार्ड बनवाने मुजफ्फरपुर आई थी।वहीं,

सरैया के सुजावलपुर निवासी साबेया खातून अपने पति के साथ राजस्थान जाने के लिए जंक्शन पहुंची थीं। मालगोदाम गेट की ओर जाते समय तेज गर्मी और उमस के कारण वह मूर्छित होकर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें छाया में बैठाकर पानी पिलाया, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी से ट्रेन यात्रियों में बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।