Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsHeartbreaking Accident in Bihar Dog Dies Next to Owner s Body After Tragic Road Incident
युवक के शव के पास पालतू कुत्ते ने दम तोड़ा

युवक के शव के पास पालतू कुत्ते ने दम तोड़ा

संक्षेप:

सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर में एक सड़क हादसे में घायल चुन्नू सिंह की मौत हो गई। उनके शव के पास उनका पालतू कुत्ता भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते ने चुन्नू के बाद खाना-पीना छोड़ दिया था और उन्हें ढूंढता रहा। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

Dec 15, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर में रविवार को हृदय विदारक घटना घटी। सड़क हादसे में घायल चुन्नू की मौत के बाद पोस्टमार्टम से शव पहुंचते ही उसके पालतू कुत्ते ने शव के पास दम तोड़ दिया। चुन्नू सिंह के शव का रेवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, कुत्ते को भी चिता के बगल में दफना दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद से ही कुत्ते ने खाना-पीना छोड़ दिया था। और चुन्नू को ढूंढता रहता था। चुन्नू से कुत्ते को इतना लगाव था कि बाहर आते-जाते चुन्नू का पीछा करता रहता था। दरअसल, 9 दिसंबर की शाम करीब सात बजे चुन्नू सिंह बसंतपुर चौक स्थित एक होटल पर खड़े थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान बसैठा की ओर से अंबारा की तरफ जा रही कार ने पहले गांव के ही संजय पासवान को ठोकर मार दी। भागने के पप्पू साह के होटल में कार घुस गई। हादसे में दुकानदार पप्पू साह और निवासी चुन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी सरैया लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को चुन्नू सिंह की मौत हो गई, जबकि संजय पासवान और पप्पू साह का इलाज अभी जारी है। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है।