ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदुष्कर्म के दोषी की सजा पर 22 को सुनवाई

दुष्कर्म के दोषी की सजा पर 22 को सुनवाई

अहियापुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपित को गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराया है। 22 जनवरी को सजा के बिंदु पर सुनवाई...

दुष्कर्म के दोषी की सजा पर 22 को सुनवाई
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 17 Jan 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अहियापुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपित को गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराया है। 22 जनवरी को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। इस संबंध में 31 जुलाई 2018 को अहियापुर पुलिस ने कोर्ट में विजयी छपरा के चक्की टोला निवासी शेखर सहनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सरकार की ओर से स्पेशल पीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुल छह गवाहों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। अहियापुर थाना के एक गांव में किशोरी को उसके घर से अगवा कर दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता की बुआ के बयान पर अहियापुर थाने में शेखर सहनी के खिलाफ एफआईआर की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें