
मीडिया में आई शिकायतों की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग
नेट पर नहीं - विभाग ने मीडिया पर आई खबरों की जांच को बनाया सेल
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मीडिया में अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग के बारे में आने वाली शिकायतों की जांच स्वास्थ्य विभाग तुरंत करेगा। शिकायतों की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई भी करेगा। इसके लिए राज्य मुख्यालय में एक सेल का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएस डॉ. अजय कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को इस बारे में निर्देश है। सभी चिकित्सा पदाधिकरी, स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया कि वे लगातार सोशल साइट्स की निगरानी करें। किसी तरह की शिकायत आने पर कार्रवाई शुरू करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि अगर कोई सूचना भ्रामक पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई करें।
सोशल मीडिया पर आई शिकायत सही पायी जाती है तो जांच के बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे विभाग और अस्पताल की कमियों को दूर करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी। सभी जिलों में इस सेल की एक शाखा बनाई गई है। सेल अपनी रिपोर्ट हर दिन राज्य मुख्यालय भेजेगी। विभाग ने निर्देश दिया कि शिकायत की सूचना आधे घंटे पर सीएस को मिलनी चाहिए। सूचना के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




