Muzaffarpur News: औराई में अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम की जांच

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: औराई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र और नर्सिंग होम की जांच की। जांच के दौरान, अन्य केंद्रों के संचालक मौके से फरार हो गए। प्रभारी ने कहा कि बिना वैध कागजात के किसी भी संस्थान को नहीं चलने दिया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Muzaffarpur News: औराई में अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम की जांच

Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड मुख्यालय स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम में बीडीओ रजनीश शंकर झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिव्या प्रीति, धीरेंद्र कुमार, अशोक शाही शामिल थे। प्रखंड मुख्यालय के सामने एक अल्ट्रासाउंड खुला था, जिसकी जांच की गई। टीम के आने की भनक लगते ही अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम के संचालक फरार हो गए। प्रभारी दिव्या कुमारी ने बताया कि बिना कागजात के कोई भी संस्थान नहीं चलने दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।