सुख शांति भवन में 84 रोगियों की हुई स्वास्थ्य जांच
मुजफ्फरपुर में सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग और रोटरी आम्रपाली द्वारा संचालित चैरिटेबल क्लीनिक में 84 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा वितरित की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंख, कान, गला, स्त्री रोग, चर्म रोग, आयुर्वेद और होम्योपैथी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में रविवार को ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली द्वारा संचालित साप्ताहिक चैरिटेबल क्लीनिक में चिकित्सकों ने 84 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। जरूरतमंदों को दवा का भी वितरण की गई। आंख, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएल सिंघानिया, जेनरल फिजिशियन डॉ. नवीन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि प्रिया, चर्म एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. फनीश चंद्र ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। रोटरी आम्रपाली के सचिव नवीन त्रिवेदी, वयोश्रेष्ठ समाजसेवी एचएल गुप्ता, बीके महेश, बीके सीता, बीके सीमा ने मरीजों को सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


