Muzaffarpur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मीनापुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण मुखिया वरुण कुमार ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा, ओपीडी रजिस्टर और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के रिकॉर्ड की जानकारी ली। साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Muzaffarpur News: मीनापुर। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मकसूदपुर पंचायत के मुखिया वरुण कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा, ओपीडी रजिस्टर तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।


