Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsHeadmasters Struggle to Secure Positions After BPSC Exam Success in Muzaffarpur
अब जिला मुख्यालय में हेडमास्टर के प्रभार का होगा आदान-प्रदान

अब जिला मुख्यालय में हेडमास्टर के प्रभार का होगा आदान-प्रदान

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बीपीएससी परीक्षा पास कर हेडमास्टर बनने वाले शिक्षकों को अपनी कुर्सी नहीं मिल पा रही है। स्कूलों में प्रभार का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी हेडमास्टर को 2 से 16...

Sun, 31 Aug 2025 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीपीएससी की परीक्षा पास कर हेडमास्टर बननेवाले शिक्षकों को अपनी कुर्सी नहीं मिल पा रही है। आदेश के बाद भी स्कूलों में जब हेडमास्टर की कुर्सी नहीं मिली तो अब इसे दिलाने की कवायद शुरू हुई है। अब जिला मुख्यालय में हेडमास्टर के प्रभार का आदान-प्रदान होगा। प्लस टू स्कूलों में नवनियुक्त हेडमास्टर के प्रभार का मामला सरदर्द बन गया है। अब डीईओ ने सभी प्रखंड के लिए तिथि निर्धारित की है, जिसमें हेडमास्टर को प्रभार दिलाया जाएगा। इस तिथि में पूर्व और वर्तमान हेडमास्टर को शिक्षा भवन में उपस्थित होना है। पूर्व और वर्तमान हेडमास्टर स्कूल के वित्तीय समेत सभी तरह के कागजात लेकर आएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी कागजात के मिलान के साथ प्रभार का आदान-प्रदान होगा। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि 15 दिन पहले आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब भी सूचना मिल रही है कि प्रभार नहीं दिया जा रहा। अगर अब पूर्व प्रभारी बिना वर्तमान हेडमास्टर की सहमति के कोई भी वित्तीय कार्य करते हैं तो यह गबन माना जाएगा। इस तिथि में इस प्रखंड के आएंगे हेडमास्टर: 2 सितम्बर: बंदरा और बोचहां, 3 सितम्बर: मड़वन और कांटी, 4 सितम्बर: मुरौल और मुशहरी, 6 सितम्बर: कटरा और औराई, 8 सितम्बर: सरैया, 9 सितम्बर: सकरा, 10 को साहेबगंज, 11 को पारू, 12 को मोतीपुर, 13 को मीनापुर, 15 को कुढ़नी और 16 को गायघाट के हेडमास्टर बुलाये गए हैं। इन दस्तावेजों के साथ बुलाये गए एचएम: प्रभार सूची, मूल रोकड़ पंजी, सहायक पंजी, नामांकन पंजी (सभी वर्ग और वर्ष का), अपडेट पासबुक, बैंक स्टेटमेंट, चेक निर्गत पंजी, व्यय की गई राशि से संबंधित बिल की गार्ड फाइल, वर्तमान सत्र में 9वीं और 11वीं में नामांकित छात्र-छात्राओं की टीसी गार्ड फाइल, अन्य सहायक अभिलेख और कागजात।