ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशराब पीकर घर में सो रहा मुखिया गिरफ्तार, थाने पर हंगामा

शराब पीकर घर में सो रहा मुखिया गिरफ्तार, थाने पर हंगामा

शराब पीकर घर में सो रहा मुखिया गिरफ्तार, थाने पर हंगामा पुलिस ने खदेड़ा

शराब पीकर घर में सो रहा मुखिया गिरफ्तार, थाने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 10 Mar 2022 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया कृष्णकुमार निषाद को उसके घर से नशे की हालत में उठा लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर परिजन व ग्रामीण पुलिस पर एक हत्या के मुकदमे को लेकर साजिश के तहत मुखिया को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मुखिया को छुड़ाने के लिए  बुधवार अहले सुबह थाने पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह देख थानेदार की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नारेबाजी कर रहे लोगों पर सख्ती बरते हुए खदेड़ दिया। इसके बाद मुखिया को बरुराज थाने में शिफ्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुखिया कृष्णकुमार निषाद शराब पीकर घर में सो रहा था। सूचना के बाद छापेमारी कर घर से उसे हिरासत में लिया गया। शराब पीने की पुष्टि जांच में हुई है। पूछताछ के बाद मुखिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप, गाली-गलौज व लाठी चटकाकर खदेड़ा

मुखिया की पत्नी बेबी निशा व ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष के साथ खड़े होने को लेकर पुलिस दुर्भावना से ग्रसित होकर मुखिया पर कार्रवाई की है। इसके विरोध में ग्रामीण थाने पर जुटे थे। वहां पुलिसकर्मियों ने हमलोगों के साथ गाली गलौज की। लाठी चटकाकर सभी को खदेड़ दिया। मुखिया की पत्नी ने बताया कि उसके पति घर में सोए हुए थे। तभी जोर जोर से दरवाजा पीटते हुए पुलिस धमकी दे रही थी। जबतक वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही कुछ पुलिसकर्मी बाहर से सीढ़ी के सहारे घर में घुस आयी और उसके पति के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। कमरों में पेटी बक्सा व अलमारी में तलाशी लेने लगी। कुछ नहीं मिलने पर घर से घसीटते हुए पुलिस मुखिया को ले गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें