शोभा यात्रा में छह बैलगाड़ी एवं तिरंगा झंडा बनेगा आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरपुर के सरैयागंज धोबियागली सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रविवार को बैठक हुई, जिसमें रामनवमी झांकी की तैयारी की गई। 27 मार्च को सीढ़ी घाट से झांकी निकाली जाएगी, जिसमें देवी देवताओं की झांकी और छह बैलगाड़ी शामिल होंगी। शाम को महाआरती और महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरैयागंज धोबियागली सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रविवार को मंदिर कमेटी के स्वयंसेवकों की बैठक रविनाथ रजक की अध्यक्षता में हुई l बताया गया कि सीढ़ी घाट से 27 मार्च को रामनवमी झांकी निकाली जाएगी l इसमें देवी देवताओं की झांकी के अलावा छह बैलगाड़ी व तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र रहेगा l शाम में महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।बैठक में संजय केजरीवाल, महेश महतो उर्फ लोहा सिंह, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार, अभय चंद्र, विक्की, राजेश, रवि कृष्णा, योगेश कुमार टिंकू, आशुतोष, अभिषेक योगी, सूरज गुजराती, गोपाल, अभिमन्यु, शुभम नारायण, गोलू सेठ, आलोक, शीतल गुप्ता, भोला चौधरी, विशाल आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


