Muzaffarpur News: कच्चीपक्की सुस्ता में बेलूर मठ की तर्ज पर बन रहा पंडाल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हनुमान मंदिर दुर्गापूजा समिति इस बार 65 फीट ऊंचा पंडाल तैयार करवा रहा है, जिसमें धार्मिक प्रसंगों की झांकी और मूविंग शो होगा। विशिष्ट आकर्षण के रूप में मां दुर्गा की प्रतिमा और अन्य देवताओं की आकृतियाँ भी निर्मित की जा रही हैं। दशहरा पर 10,000 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Muzaffarpur News: कच्चीपक्की सुस्ता में बेलूर मठ की तर्ज पर बन रहा पंडाल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्चीपक्की सुस्ता स्थित हनुमान मंदिर दुर्गापूजा समिति इस बार पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बेलूर मठ की तर्ज पर पंडाल तैयार करा रहा है। पंडाल का मुख्य द्वार 65 फीट ऊंचा होगा। बंगाल के कारीगर इसका निर्माण कर रहे हैं। पंडाल में श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों की भव्य झांकी देखने को मिलेगा। इसमें अहिरावण वध का मूविंग शो और पंचमुखी हनुमान का स्वरूप विशेष आकर्षण होगा।

समिति की तैयारी

समिति के मुख्य अध्यक्ष रामसेवक कुमार पासवान ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा आसन पर स्थापित रहेगी। उनके साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा भी बनाई जा रही है। स्थानीय मूर्तिकार मोहन पंडित प्रतिमा बना रहे हैं। पूजा पंडाल के दोनों तरफ मुख्य सड़क पर एक किलोमीटर तक रंगीन रोशनी से सजावट की जाएगी। मेले में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और वॉलिंटियर तैनात किए जाएंगे। निगरानी की जिम्मेदारी गुड्डू पासवान संभालेंगे।

डांडिया कार्यक्रम

षष्ठी को डांडिया, बच्चे भी देंगे प्रस्तुति

मुख्य अध्यक्ष ने बताया कि षष्ठी के दिन डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बच्चे डांडिया के साथ अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सप्तमी की शाम खीर प्रसाद और महाअष्टमी को हलवा प्रसाद बांटा जाएगा। महानवमी पर वृहद स्तर पर कन्या भोज होगा। शाम में प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटी जाएगी।

दशहरा आयोजन

दशहरा पर 10 हजार लोगों के लिए भंडारा

मुख्य अध्यक्ष ने बताया कि दशहरा के दिन दोपहर तीन बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार इसमें करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं।

समिति की सक्रियता

समिति में इनकी रहेगी बड़ी भागीदारी

पूजा आयोजन में अध्यक्ष रविराज, निगरानी समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ पिंकू जायसवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण उर्फ छोटू, चिंटू व विशाल राज, कोषाध्यक्ष राजा कुमार, सत्यम यादव, महासचिव उदय राज समेत 50 से अधिक कार्यकारिणी के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं।

FAQs

✦इस बार पंडाल का मुख्य द्वार कितने फीट ऊंचा होगा?−
पंडाल का मुख्य द्वार 65 फीट ऊंचा होगा।
Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कच्चीपक्की सुस्ता में बेलूर मठ की तर्ज पर बन रहा पंडाल