Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGym Trainer Brawl Complaint Filed After Assault in Muzaffarpur
पत्नी को व्यायाम कराने गए पति से जिम ट्रेनर ने की हाथापाई

पत्नी को व्यायाम कराने गए पति से जिम ट्रेनर ने की हाथापाई

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के कलमबाग रोड स्थित जिम में ट्रेनर और धनंजय कुमार के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हाथापाई हुई। धनंजय की पत्नी अन्नू को जिम में सही ट्रेनिंग नहीं मिल रही थी। धनंजय ने शिकायत में ट्रेनर पर...

Sep 14, 2025 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग रोड स्थित एक जिम में रविवार को व्यायाम के दौरान ट्रेनर से कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। मामले में सकरा थाना के मीरापुर निवासी धनंजय कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को धनंजय कुमार ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ अतरदह में किराये के मकान में रहता है। उनकी पत्नी अन्नू नियमित जिम जाती है। अन्नू का कहना था कि जिम में उन्हें सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं मिल रही थी। पत्नी की समस्या सुनने के बाद रविवार को धनंजय खुद पत्नी के साथ जिम पहुंचे और कुछ व्यायाम उन्हें खुद कराने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान जिम के ट्रेनर ने आपत्ति जताई और धनंजय को बाहर जाने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और देखते-देखते गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। धनंजय का आरोप है कि जिम ट्रेनर और संचालक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस को लेकर भी विवाद हुआ। पीड़ित का कहना है कि पूरी फीस लौटाने की बजाय सिर्फ 500 रुपये ही दिए जा रहे थे। धनंजय ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि पूरी घटना का वीडियो जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।